• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

जो तुम्हारे हाथ में नहीं है उसे भगवान पर छोड़ दो।

January 1, 2026 by Gyan Kiya 1 Comment

जो तुम्हारे हाथ में नहीं है उसे भगवान पर छोड़ दो।

जो तुम्हारे हाथ में नहीं है उसे भगवान पर छोड़ दो।

जो लोग ज्यादा सोचते हैं उन्हें एक कहानी सुनाता हूं। यह कहानी पूरा सुन लिए तो चिंता करना छोड़ दोगे तो सुनो। एक छोटे से गांव में भगत नाम का व्यक्ति रहता था। भगत बहुत मेहनती था। लेकिन उसकी एक आदत उसकी शांति छीन चुकी थी। बेहद चिंता करना। सुबह उठते ही वह सोचता कल क्या होगा? पैसा रहेगा या नहीं? लोग क्या कहेंगे? परिवार सुरक्षित रहेगा या नहीं? रात को सोने जाता तब भी उसका दिमाग रुका नहीं करता।

एक दिन अत्यधिक चिंता के कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। गांव के लोग उसे पास के पहाड़ पर रहने वाले एक संत के पास ले गए। संत बहुत सरल जीवन जीते  थे। ना ज्यादा बोलना ना ज्यादा सोचना। भगत ने संत से कहा महाराज मेरा मन कभी शांत नहीं होता। मैं हर समय डर और चिंता में रहता हूं। संत मुस्कुराए और पास रखी एक मिट्टी की मटकी उठाई। उन्होंने कहा इस मटकी को पानी से भर दो। भगत ने मटकी भर दी।

फिर संत बोले अब इसे सिर पर रखो और चलो। लेकिन एक शर्त है अगर एक बूंद भी गिरी तो तुम असफल हो जाओगे। भगत पूरी तरह मटकी पर ध्यान लगाकर चलने लगा। रास्ते में लोग उससे बातें करते रहे। आवाजें आती रही। लेकिन भगत ने कुछ नहीं सुना। वह सिर्फ मटकी पर ध्यान देता रहा।

जो तुम्हारे हाथ में नहीं है उसे भगवान पर छोड़ दो।

कुछ देर बाद संत ने कहा रुको। अब बताओ रास्ते में कितने लोग मिले? भगत बोला महाराज मुझे कुछ पता नहीं। मैं तो बस मटकी बचाने पर ध्यान दे रहा था। संत ने शांत स्वर में कहा यही संत होने की शुरुआत है। जब ध्यान जरूरी चीज पर होता है तो बेकार की आवाजें अपने आप चुप हो जाती हैं। तुम्हारी चिंता इसलिए है क्योंकि तुम उन चीजों पर ध्यान दे रहे हो जो अभी हुई ही नहीं। फिर संत ने आगे कहा जो तुम्हारे हाथ में है कर्म उसे ईमानदारी से करो। जो तुम्हारे हाथ में नहीं भविष्य उसे भगवान पर छोड़ दो। यही संत का मन है।

उस दिन भगत समझ गया संत होना जंगल में जाना नहीं है। संत होना मन की अनावश्यक चिंताओं को छोड़ देना है। धीरे-धीरे भगत ने चिंता कम की। वर्तमान में जीना सीखा और वही व्यक्ति जो कभी बेचैन रहता था। अब दूसरों को शांति की सीख देने लगा।

Read Previous Post

जीवन में सुकून चाहिए तो दूसरों की मदद जरुर करें।

Filed Under: Motivation Tagged With: जो तुम्हारे हाथ में नहीं है उसे भगवान पर छोड़ दो।

Reader Interactions

Trackbacks

  1. हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी। - Gyan Kiya says:
    January 1, 2026 at 8:17 pm

    […] जो तुम्हारे हाथ में नहीं भविष्य उसे भग… […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Jan    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • NikitaTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • SarahTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Copyright © 2025 Gyan Kiya