• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

September 23, 2025 by Gyan Kiya Leave a Comment

वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

दोस्तों जहां बहुत से लोग अपना वजन कम करने को लेकर परेशान है वहीं कुछ लोग अपने दुबलेपन की वजह से परेशान हैं क्योंकि बहुत से लोगों का कहना होता है कि हम बहुत सारा खाते पीते हैं लेकिन फिर भी वजन नहीं बढ़ रहा है दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि वह लोग वह सभी चीजें नहीं खा रहे होते जिससे वजन बढ़ता है इसलिए आप कितना खा रहे हैं इससे ज्यादा अहम यह है कि आप क्या खा रहे हैं इसलिए वजन बढ़ाने के लिए ऐसी चीजों का सेवन किया जाना चाहिए जिससे वजन बढ़े।

कुछ लोग अपना वजन बढ़ाने के लिए अक्सर ऑयली और फास्ट फूड का सेवन करते हैं दरअसल इससे किसी का भी वेट तो बढ़ जाएगा लेकिन साथ में कई गंभीर बीमारियों का इनविटेशन भी मिलेगा ऐसे में बेहतर यही होगा कि नेचुरल तरीके से आप अपना वजन बढ़ाए इसलिए वजन बढ़ाने के लिए नेचुरल चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें ताकि बिना किसी नुकसान के आप अपना वजन बढ़ा सकें और दुबलेपन से छुटकारा पा सकें।

इस आर्टिकल में, आपको मैं खाने-पीने से जुड़ी 10 ऐसी चीजों के बारे में बताऊंगा जिसे अगर आप लगातार कुछ हफ्ते अपने डाइट में शामिल कर लेंगे तो इससे आपका वजन बढ़ना शुरू हो जाएगा और आपका दुबला पतला शरीर मोटा होने लग जाएगा।

1. केला।

दुबले-पतले लोगों को केला जरूर खाना चाहिए क्योंकि इसमें विटामिन, प्रोटीन, आयरन, पोटैशियम फाइबर, फॉलिक एसिड और दूसरे कई पोषक तत्व मौजूद होने की वजह से यह वजन बढ़ाने में बहुत कारगर साबित होता है अगर कुछ दिन लगातार दूध के साथ शेक बनाकर इसका सेवन कोई कर ले तो कुछ दिन में ही उसे अपने शरीर में अच्छा खासा फर्क नजर आएगा।

वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

2. आलू।

आलू का सेवन करके भी बड़ी आसानी से वजन बढ़ाया जा सकता है दरअसल इसमें स्टार्च, फाइबर विटामिन सी, कंपले क्सशुगर और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होने की वजह से यह वजन बढ़ाने में काफी फायदेमंद साबित होता है अगर रोजाना सुबह नाश्ते के वर्क दो मीडियम साइज के उबले हुए आलू का सेवन किया जाए तो इससे कुछ दिन में ही वजन बढ़ने लगता है।

3. अंडा ।

वजन बढ़ाने के लिए अंडे का सेवन करना भी बहुत अच्छा होता है इसमें विटामिन, प्रोटीन और कैलोरी भारी मात्रा में होता है इसके सेवन से मांसपेशियों और हड्डियां मजबूत होती हैं अगर आप तेजी से वजन बढ़ाना चाहते हैं तो हर रोज चार अंडे जरूर खाएं जो सुबह और शाम।

4. किशमिश।

वजन बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करना भी बहुत ज्यादा करामत माना जाता है दरअसल किशमिश में कैलोरी की काफी मात्रा पाई जाती है जिससे वजन बढ़ाने में बहुत जल्दी मदद मिलती है अगर स्नैक्स के तौर पर रोजाना शाम के वक्त किशमिश को भूने हुए चने के साथ खाया जाए तो इससे वजन तेजी से बढ़ने लगता है।

5. देसी घी।

वजन बढ़ाने के लिए सबसे पुराना तरीका है देसी घी को डाइट में शामिल करने से यह वजन बढ़ाने के साथ शरीर को मजबूत बनाने का भी काम करता है इसमें सैचुरेटेड फैट और कैलोरी भरपूर मात्रा में होती है जो वजन बढ़ाने में मदद करती है आप इसे खाने में डालकर या फिर शक्कर केसाथ मिलाकर रोटी के साथ भी खा सकते हैं

वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

6. दूध और शहद।

वजन बढ़ाने में दूध पीना भी बहुत मदद करता है वैसे तो सेहतमंद रहने के लिए दूध का सेवन सभी को अक्सर करते रहना चाहिए, लेकिन वजन बढ़ाने के लिए अगर रोजाना दो गिलास दूध में शहद मिलाकर पिया जाए तो इससे भी बहुत जल्दी वजन बढ़ता है।

7. चना।

वजन बढ़ाने में चना खाना भी बहुत कारगर होता है भुने चने से ज्यादा कच्चे चने का सेवन करना ज्यादा अच्छा होता है दरअसल चने में प्रोटीन और फाइबर अच्छी-खासी मात्रा में होता है जो वजन बढ़ाने के साथ-साथ में हाजमे को बेहतर बनाने काभी काम करता है इसलिए ऐसे लोगों को रोजाना सुबह एक मुट्ठी भीगे हुए चने का सेवन जरूर करना चाहिए।

8. ओट्स।

ओट्स भी एक बहुत ही हेल्दी फूड है जिसके बहुत से फायदे होते हैं वजन बढ़ाने में इसका सेवन करना भी बहुत करामत होता है और इसका सेवन आप सुबह और शाम को कर सकते हैं इसमें आप दूध और गुड़ को शामिल करके रोज सुबह खाना शुरू करिए आपको कुछ दिन में ही अपने शरीर में फर्क दिखने लगेगा।

9. मूंगफली।

वजन बढ़ाने में मूंगफली भी किसी से कम नहीं अगर आप रोज बादाम नहीं खा सकते तो उसके बदले मूंगफली खाएं क्योंकि मूंगफली में भी लगभग उतने ही पोषक तत्व मौजूद होते हैं जितने कि बादाम में इसलिए रोजाना रात में थोड़ी सी मूंगफली को पानी या दूध में भिगो दीजिये और सुबह उठते ही इसका सेवन करें इससे भी वजन बढ़ता है।

10. पानी।

वजन बढ़ाने के लिए हाजमा ठीक तरह से काम करें यह बहुत जरूरी है ताकि खाई हुई चीजें अच्छी तरह से हजम हो सकें इसलिए हाजमे को हमेशा ठीक रखने के लिए रोजाना दो से तीन लीटर पानी पीने की आदत बनाएं इससे बॉडी डीटॉक्स होती है, पाचन अच्छा रहता है और शरीर के सभी अंग ठीक से काम कर पाते हैं

Read Previous Post

जीवन में बदलाव के लिए समय का सम्मान करना जरुरी।

Filed Under: Health Tagged With: Weight Gain, वजन बढ़ाने के लिए किन चीजों का सेवन करना चाहिए।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • SarahTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो। - Gyan Kiya on हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी।

Copyright © 2025 Gyan Kiya