• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

UKSSSC पेपर फिर से लीक होने से अभ्यर्थी हुए निराश।

September 21, 2025 by Gyan Kiya Leave a Comment

UKSSSC पेपर फिर से लीक होने से अभ्यर्थी हुए निराश।

UKSSSC पेपर फिर से लीक होने से अभ्यर्थी हुए निराश।

दोस्तों यूके एसएससी पेपर लीक का प्रकरण बहुत ही गंभीर विषय है लेकिन अफसोस  इस बात का अधिक है कि आज तक जो भी पूर्व में एग्जाम्स हुए हैं उनमें नकल के द्वारा कई लोग नौकरियों पर बैठे हैं।

इस पेपर की पारदर्शिता भंग होने से 1. 50 लाख अभ्यर्थी सीधे प्रभावित हुए है, उन अभियर्थियों तथा उनके सभी अभिभावकों के सपनों का क्या जो उन्होंने अपने बच्चों के जरिये संजोये है आखिर कब तक यही चलता रहेगा क्योंकि लाखों अभ्यथियों की मेहनत और उनके जीवन का सबसे महत्वपूर्ण समय ऐसे ही बर्बाद हो रहा है जिसके कारण अभ्यर्थी भी अब निराश हो गये है।

जब से उत्तराखण्ड बना तब से यही हाल हैं प्रदेश के चाहे पक्ष हो या विपक्ष जहाँ जिसको मौका मिल रहा वहीं वह अपने हाथ पाँव मार रहा है। यदि विगत दस सालों में हुई सभी भर्तियों पर निष्पक्ष जाँच हो जाय तो कई महारथी बाहर निकलेंगे बल्कि कई लोगों ने तो नौकरी पाने के लिए फर्जी मेडिकल तक बना रखे है वह भी एक सबसे बड़ा कुठाराघात उस बेरोजगार युवक के साथ है जो वास्तविक मेहनत कर रहा है, इन सभी फर्जियों की भी जाँच होनी जरूरी है।

यूके एसएससी के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया का कहना है कि इस मामले में उच्च स्तरीय बैठक चल रही है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है, अब ये देखना होगा कि इस मामले में कितने और लोगों का भंडा-फोड़ होता है क्योंकि कल यानि 20 सितम्बर को एसटीएफ और देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हाकम सिंह और पंकज गौड़ पकड़े गए थे क्योंकि ये लोग 15 लाख रुपए में यूके एसएससी  के माध्यम से 06 लोगों को नौकरी देने की बात कर रहे थे।

Read Previous Post

जीवन में अच्छा समय आने वाले शुभ संकेत।

Filed Under: Education Tagged With: UKSSSC पेपर फिर से लीक होने से अभ्यर्थी हुए निराश।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • SarahTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो। - Gyan Kiya on हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी।

Copyright © 2025 Gyan Kiya