• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।  

October 12, 2025 by Gyan Kiya 1 Comment

जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।  

जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।  

हैल्लो दोस्तों नमस्कार जिंदगी में चाहे जितना भी धन धन कर लो मरने के बाद तो शोक पत्रिका में निधन ही लिखा जाता है, क्योंकि जो हमें शरीर मिला है यह नश्वर है।

इस बात को एक कहानी के माध्यम से समझते हैं कि एक बूढ़े पक्षी की जो इंसानों की भाषा में बोलता था और यह बात दूर-दूर तक पहुंच चुकी थी उसकी ख्याती बहुत बढ़ चुकी थी एक शिकारी को जब यह मालूम चला तो उसने अपने जीवन का लक्ष्य बना लिया कि उस बूढ़े पक्षी को पकड़ के लाऊंगा अपनी कैद में रखूंगा अपने पिंजरे में रखूंगा इसी टारगेट को लेकर के वह जंगल में लंबी यात्रा पर निकल पड़ा और फाइनली  वह उस बूढ़े पक्षी तक पहुंच गया।

पक्षी क्योंकि उम्र में काफी बड़ा हो चला था बहुत बूढ़ा हो चला था इसलिए ज्यादा उड़ नहीं पाता था बहुत आसानी से शिकारी ने उसे पकड़ लिया वो बूढ़ा पक्षी उसकी गिरफ्त में था और तब उस बूढ़े पक्षी ने हम इंसानों की भाषा में उस शिकारी से कहा कि मुझे आजाद कर दो, मैं अब आपके किसी काम का नहीं हूं मेरी मधुरता जा चुकी है मेरी आवाज में वो मधुरता नहीं है पहले तो मैं गीत भी गाता था अब गीत नहीं गाता हूं मेरी आवाज कर्कश होती जा रही है कठोर होती जा रही है मेरी बोली कोई सुनना नहीं चाहता मुझे ले जाकर के क्या करोगे?

शिकारी कहने लगा नहीं मैंने तो अपने जीवन का टारगेट ही बनाया था लक्ष्य यही था तुम्हें पकड़ लिया अब लेकर तो जाऊंगा पिंजरे में रखूंगा बूढ़े पक्षी ने फिर से कहा कि अच्छा चलो एक ऑफर देता हूं एक बात बताता हूं अगर तुम मुझे आजाद कर दोगे तो मेरे पास तीन सूत्र हैं।

जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।  

जीवन के तीन फार्मूलाज़ हैं जो तुम्हारे बड़े काम आएंगे तुम उनको लेकर के जाओगे तो जीवन सुधार लोगे शिकारी हंसने लगा कि तुम और मुझे ज्ञान की बात बताओगे किस बात की गारंटी है कि मैंने तुम्हें छोड़ दिया तो तुम सच में बताओगे हो सकता है तुम उड़ जाओ उस बूढ़े पक्षी ने कहा कि एक बात तो मैं तुम्हें अभी बता दूंगा जब तुमने मुझे पकड़ रखा है।

दूसरी बात तब बताऊंगा जब मैं पेड़ की डाली पर बैठ जाऊंगा और तीसरी बात उड़ते हुए बता दूंगा जब मैं आकाश में उड़ने लगूंगा इस बात पर भरोसा रखो पहली बात सुन लो अगर अच्छी लगे तो मुझे आजाद करना दूसरी और तीसरी बात सुनने के लिए शिकारी ने कहा ठीक है बताओ उस बूढ़े पक्षी ने कहा कि पहला सूत्र यह है कि जीवन में जो बीत गया उसे जो लोग भुला देते हैं।

वह आनंद में रहते हैं जिनके पास भूलने की शक्ति होती है वह आनंद में रहते हैं क्योंकि वह बीती हुई बातों को भुला देते हैं जो याद रखते हैं वो हमेशा शोक में रहते हैं उदास रहते हैं दुखी रहते हैं शिकारी को बात अच्छी लगी उसने कहा सही बात है मूल्यवान बात है उसने उस बूढ़े पक्षी को आजाद कर दिया।

जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।  

पक्षी उड़ा और जाकर के पेड़ की डाली पर बैठ गया वादे के मुताबिक उसने दूसरा सूत्र  बताया उसने कहा कि सुनो ध्यान से सुनो जीवन में कई सारे लोग तर्क विहीन बात पर भरोसा करते हैं जो बात लॉजिकल नहीं है इलॉजिकल है उस पर विश्वास करते हैं और अपना जीवन बर्बाद कर लेते हैं अपने जीवन को दुख में डाल देते हैं शोक में डाल देते हैं इसलिए कभी भी जो तर्क विहीन बात है जिसमें कोई तर्क नहीं है लॉजिक नहीं है उस बात पर भरोसा नहीं करना चाहिए।

शिकारी ने कहा बहुत अच्छी बात है तभी वह बूढ़ा पक्षी उड़ गया और उड़ते-उड़ते कहने लगा कि तुम कैसे इंसान हो तुम्हारा बहुत बड़ा घाटा हो गया मेरे पेट में दो बहु मूल्य हीरे थे अगर तुम मुझे ले जाते मेरे अंदर से वो हीरे निकालते तो तुम दुनिया के अमीर इंसान बन जाते जैसे ही उस बूढ़े पक्षी ने कहा  शिकारी माथा पकड़ कर के वहीं जमीन पर बैठ गया उसकी आंखों में आंसू आने लग गए और सोचने लगा कि क्या कर दिया जो मेरे हाथ में था उसे मैंने जाने दिया और बूढ़ा पक्षी वहीं चक्कर काटता रहा और हंसता रहा।

शिकारी ने पूछा आप हंस क्यों रहे हो बूढ़े पक्षी ने कहा कि कितनी जल्दी भूल गए अभी तुम्हें दो सूत्र बताए थे पहला सूत्र क्या बताया था कि जो बीती हुई बात को भुला देता है वह आनंद में रहता है अभी भी तुम उसी में अटके हुए हो कि तुमने मुझे जाने दिया।

जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।  

दूसरी बात क्या बताई थी कि जो तर्क विहीन बात पर भरोसा कर लेता है वह मूर्ख होता है वह फालतू में जीवन को उदासी में डालता है तुम एक ऐसी बात पर भरोसा कर रहे हो कि मेरे छोटे से पेट में दो हीरे होंगे तुमसे बड़ा मूर्ख कौन होगा शिकारी ने कहा।

तीसरी बात तो बता दो वो बूढ़ा पक्षी कहने लगा कि जब तुम्हें दो बातें ही समझ में नहीं आई तो तीसरी जानकर के क्या करोगे लेकिन फिर भी बता देता हूं कि यह दुनिया में जो हमें शरीर मिला है यह नश्वर है इसके लिए जो कुछ इकट्ठा कर रहे हो वो सब एक दिन नष्ट हो जाएगा और शरीर भी एक दिन नष्ट हो जाएगा यह बोलते हुए पक्षी उड़कर के चला गया बहुत छोटी सी कहानी है लेकिन जीवन जीने की कला सिखाती है।

Read Previous Post

जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए।

Filed Under: Motivation Tagged With: जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।

Reader Interactions

Trackbacks

  1. जीवन में नियत साफ रखोगे तो सब कुछ अच्छा होगा। - Gyan Kiya says:
    October 13, 2025 at 8:43 pm

    […] जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे क… […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • SarahTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो। - Gyan Kiya on हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी।

Copyright © 2025 Gyan Kiya