• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए।

October 11, 2025 by Gyan Kiya 1 Comment

जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए।

जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए।

दोस्तों जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए क्योंकि अहंकार जो है वो सब कुछ नष्ट कर देता है इसका उदारण है रावण। रावण के पास में जितना बड़ा साम्राज्य था उतना ही बड़ा उसका अहंकार था। रावण का सबसे बड़ा दोष उसका अतृप्त दहकता हुआ अहंकार था। उसे लगने लगा था कि संसार उसकी मुट्ठी में है और यही सोच उसको विनाश तक लेकर के आ गई।

रावण के बारे में कहते हैं कि घमंड जो है वो रावण को लेकर के डूब गया। जब प्रभु श्री राम से माता कौशल्या जी ने पूछा कि रावण को किसने मारा? तो राम जी ने कहा, मैंने मारा। तो कौशल्या जी कहने लगी हां तुम ही ने तो मारा। बोले नहीं मैंने उसके मैं ने उसके अहंकार ने उसे मार दिया। उसका अहंकार ही उसके विनाश का कारण बन गया।

एक और कथा है। अपनी शक्ति के अहंकार में रावण ने एक बार भगवान शिव जी के निवास कैलाश पर्वत को ही उठाने का प्रयास कर लिया था। वो कैलाश पर्वत को ही उठाना चाहता था। जब रावण अपनी नई जीती हुई लंका से वापस आ रहा था तो उसने कैलाश पर्वत पर भगवान शिव जी और मां पार्वती जी को देखा। जब नंदी ने उसे आगे जाने से रोका तो उसने क्रोध में आकर के नंदी जी का मजाक उड़ाया।

जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए।

जिस पर नंदी जी ने एक बार तो उसे जो है वानर द्वारा लंका के नष्ट होने का श्राप दे दिया। इसके बाद रावण ने अपनी शक्ति दिखाने के लिए कैलाश पर्वत को उठा लिया। भगवान शिव जी क्रोधित हो गए। अपने पैर के अंगूठे से कैलाश पर्वत को दबाया जिससे रावण का हाथ पर्वत के नीचे दब गया। वो दर्द से कराहने लगा, रोने लगा, चिल्लाने लगा और तब भगवान शिव जी की स्तुति में उसने शिव तांडव स्त्रोत जो है उसकी रचना की। जिससे प्रसन्न होकर के शिवजी ने जो है उसे वहां से मुक्त कर दिया और उसे रावण का नाम दिया।

रावण जिसका मतलब होता है भयंकर चीख वाला। रावण केवल खलनायक नहीं है बल्कि जीवन का जीने का पाठ भी सिखाता है। उसके जीवन में से कुछ अच्छाइयां ली जाए। कुछ बातें समझी जाए कि क्या हमें नहीं करना है तो हमारा जीवन आसान हो जाएगा।

Read Previous Post

जीवन को व्यर्थ गवाँना बंद करें और जिंदगी का आनंद लीजिये।

Filed Under: Motivation Tagged With: जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए।

Reader Interactions

Trackbacks

  1. जीवन में जो बीत गया उसे भुला दो और आगे की सोचो।   - Gyan Kiya says:
    October 12, 2025 at 9:25 pm

    […] जीवन में अहंकार कभी भी नहीं करना चाहिए… […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • SarahTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो। - Gyan Kiya on हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी।

Copyright © 2025 Gyan Kiya