• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

अपने मन को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में जीना सीखिये।

December 31, 2025 by Gyan Kiya 1 Comment

अपने मन को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में जीना सीखिये।

अपने मन को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में जीना सीखिये।

दोस्तों मन को नियंत्रित करना कोई एक दिन का काम नहीं है, यह रोज का अभ्यास है। जैसे शरीर को रोज भोजन चाहिए वैसे ही मन को रोज अच्छे विचार भी चाहिए। अगर आप मन में गुस्सा, जलन और शिकायतें भरते रहेंगे, तो आत्मा का प्रकाश मंद पड़ जाएगा लेकिन अगर आप मन को प्रेम और विश्वास से सींचेंगे तो हर परिस्थिति में आपके मन में उजाला ही रहेगा  क्योंकि जीवन का असली आनंद तब आता है जब हम वर्तमान में जीना सीखते हैं।

जो बीत गया उसके पछतावे और भविष्य की चिंताओं के बीच वर्तमान ही वह पल है जिसमें जीवन बसा होता है। कृष्ण हमें यही सिखाते हैं कि कर्म करो। फल की चिंता मत करो। यानी यह पल, यह काम, यही तुम्हारा धर्म है। इसे पूरी निष्ठा से करो। बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा।

दोस्तों, हमारा मन अक्सर यह तुलना करता रहता है कि वो मुझसे ज्यादा सफल है। उसकी जिंदगी ज्यादा अच्छी है लेकिन तुलना से कभी खुशी नहीं मिलती। अपने धर्म का पालन करो दूसरों के धर्म में दखल मत दो क्योंकि हर व्यक्ति की राह अलग है। जो राह तुम्हारे लिए बनी है, वही तुम्हें तुम्हारे सत्य तक ले जाएगी। इसके अलावा इंसान को क्षमाशील होना चाहिए।

किसी को माफ कर देने से आप भी उस तकलीफ से बाहर निकल आते हैं क्योंकि जब तक दिल में गुस्सा है तब तक शांति असंभव है। जिस दिन आप किसी को सच्चे दिल से माफ करते हैं, उसी दिन आप अपनी आत्मा को आजाद कर देते हैं।

अपने मन को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में जीना सीखिये।

दोस्तों, खुश रहना यह नहीं कि जीवन में कठिनाइयां खत्म हो जाए बल्कि यह समझना है कि हर कठिनाई में कोई ना कोई संदेश छिपा हुआ है। हालात हमें मजबूत बनाने आते हैं। कभी हमें विनम्र बनाना सिखाने आते हैं। अगर हम उन्हें सीख की तरह स्वीकारें तो वह वरदान बन जाते हैं।

महाभारत में श्री कृष्ण अर्जुन से कहते हैं जो मनुष्य अपने कर्तव्य से भागता है वह अपने विकास से ही भागता है। जीवन का हर संघर्ष हमें हमारे भीतर की शक्ति दिखाने का अवसर देता है। जब तूफान आता है तो पेड़ झुकता है लेकिन टूटता नहीं। ठीक वैसे ही जब हम भीतर से मजबूत होते हैं तो कोई भी तूफान हमें गिरा नहीं सकता।

खुशी का दूसरा नाम संतुलन है। जब हम अपनी इच्छाओं और वास्तविकताओं के बीच पुल बना लेते हैं। तभी जीवन मधुर बनता है। कई लोग कहते हैं कि जब सब कुछ ठीक होगा तभी मैं मुस्कुराऊंगा पर सच्चाई यह है जब आप मुस्कुराना शुरू करेंगे तब सब कुछ ठीक होने लगेगा क्योंकि संसार वैसा ही दिखता है जैसी आपकी दृष्टि होती है। अगर दृष्टि में आशा है तो हर अंधेरा भी दीपक बन जाएगा।

Read Previous Post

शब्दों के चक्कर में रिश्तों को ख़राब मत कीजिये।

Filed Under: Motivation Tagged With: अपने मन को नियंत्रित करने के लिए वर्तमान में जीना सीखिये।

Reader Interactions

Trackbacks

  1. जीवन में सुकून चाहिए तो दूसरों की मदद जरुर करें। - Gyan Kiya says:
    December 31, 2025 at 7:34 pm

    […] अपने मन को नियंत्रित करने के लिए वर्तम… […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

January 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Dec    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो। - Gyan Kiya on हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी।
  • हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी। - Gyan Kiya on जो तुम्हारे हाथ में नहीं है उसे भगवान पर छोड़ दो।

Copyright © 2025 Gyan Kiya