• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

September 28, 2025 by Gyan Kiya 1 Comment

किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

एक सर्वसाधारण धारणा है कि शरीर को साफ रखने के लिए नहाना बहुत जरूरी है। मगर 100 में से 34 अमेरिकी रोज नहाते नहीं हैं, जबकि ब्रिटेन और जर्मनी के लोग तो औसतन हफ्ते में सिर्फ चार बार ही नहाते हैं मगर हिंदुस्तान में ज्यादातर लोग रोज कम से कम एक बार जरूर नहाते  हैं। कुछ लोग सुबह में नहाते हैं, कुछ लोग दोपहर में कुछ ऐसे भी हैं जो सुबह और रात दोनों समय नहाते हैं।

दोस्तों क्या आप जानते हैं कि किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है?  तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं :-

आपकी सेहत के लिहाज से सुबह नहाना ज्यादा फायदेमंद है या फिर शाम में अमूमन लोग सुबह नहाते हैं। इसके पीछे का तर्क यह है कि रात भर में पसीने के साथ शरीर में जो गंदगी आई है वो साफ हो जाती है। रात भर की खुमारी को दूर करके दिनभर ताजगी का एहसास होता है। लोग स्वयं को अधिक फुर्तीला महसूस करते हैं, इसलिए सुबह नहाना जरूरी है।

मगर दूसरी सच्चाई यह भी है कि दिनभर की भागदौड़ में हमारा शरीर धूल जैसी कई तरीके की गंदगी के संपर्क में आता है। अगर सोने से पहले नहीं नहाते हैं तो शरीर की सारी गंदगी चादर और तकिए पर जमा हो जाती है। त्वचा जो कई तरीके के उसमें सूक्ष्मजीवी होते हैं वो पसीने के साथ मिलकर बदबू फैलाते हैं।

जब नहाते हैं तो त्वचा से गंदगी साफ होती है, पसीना साफहोता है। रात को नींद भी सुकून से आती है। एक शोध के मुताबिक सोने से एक या 2 घंटे पहले 10 मिनट तक गुनगुने पानी से नहाने से नींद आने में लगने वाला समय काफी कम हो जाता है, मगर रात में नहाने के बाद भी पसीना आता है।

किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

यह पसीना डस्ट माइट्स जैसेछोटे कीड़े के लिए ऑक्सीजन की तरह होताहै। यह मृत त्वचा कोशिकाओं को खा जाते हैं। समय के साथ डस्ट माइट्स का विस्तार होता है और यह शरीर को नुकसान पहुंचाता है। इतना ही नहीं कुछ बैक्टीरिया रजाई,चादर और तकिए पर कई हफ्तों तक रह सकते हैं और यह उन लोगों के लिए ज्यादा खतरनाक होते हैं जिनका इम्यून सिस्टम कमजोर है।

विशेषकर गंभीर अस्थमा से जूझ रहे लोगों को इससे ज्यादा नुकसान होता है। टीबी या धूम्रपान से जुड़ी फेफड़ों की बीमारी वाले लोगों से में क्रॉनिक लंग डिजीज इससे हो सकती है, इसलिए शाम को नहाने से ज्यादा जरूरी है अपनी चादर साफ करना क्योंकि अगर आप नहाकर सो जाते हैं और एक महीने तक बेड की चादर ऐसे ही छोड़ देते हैं तो उस परबैक्टीरिया, गंदगी और डस्ट माइट्स जमा हो जाते हैं और यह सेहत के लिए नुकसानदायक है, इसलिए रात को नहाना तो ठीक है मगर साथ तकिए और चादर को साफ रखना भी आवश्यक है।

Read Previous Post

नवदुर्गा के नौ स्वरूपों के बारे में जानकारी।

Filed Under: Health Tagged With: किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदेमंद है?

Reader Interactions

Trackbacks

  1. अगर आप रोजाना 8 घंटे सोकर भी थके रहते हैं तो प्रॉब्लम है।   - Gyan Kiya says:
    December 22, 2025 at 8:21 pm

    […] किस समय नहाना शरीर के लिए ज्यादा फायदे… […]

    Reply

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Jan    

Categories

  • Education (8)
  • Entertainment (2)
  • Health (8)
  • Knowledge (5)
  • Motivation (36)
  • Sports (2)
  • Tech (2)
  • Uncategorized (1)

Recent Posts

  • अपने माँ-बाप का जीवन में हमेशा सम्मान करना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।  
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।

Recent Comments

  • SarahTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • समस्या आने पे डरे नहीं बल्कि उसका समाधान ढूंडने का प्रयास कीजिये।   - Gyan Kiya on खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा।
  • खुशियों को बांटना शुरू कीजिए बड़ा सुकून मिलेगा। - Gyan Kiya on जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए।
  • जीवन में किसी का अहित नहीं सोचना चाहिए। - Gyan Kiya on पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो।
  • पढाई ही वह माध्यम है जिससे आप अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हो। - Gyan Kiya on हर समस्या का समाधान प्रभु करके देंगे बस विश्वाश रखना जरुरी।

Copyright © 2025 Gyan Kiya