• Skip to primary navigation
  • Skip to main content
  • Skip to primary sidebar

Gyan Kiya

जीवन में मदद से बड़ा कोई कर्म नहीं और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं 🙏🙏

  • Home
  • Education
  • Knowledge
  • Motivation
  • Sports
  • Health
  • Tech
  • Entertainment

जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरुरी है।

September 16, 2025 by Gyan Kiya Leave a Comment

जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरुरी है।

जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरुरी है।

दोस्तों, क्या आपने कभी सोचा है कि इंसान की असली ताकत आखिर कहां होती है?  कई लोग मानते हैं कि ताकत मांसपेशियों में होती है, दौलत में होती है या फिर बड़े-बड़े रिश्तों में होती है लेकिन सच कहूं तो असली ताकत कहीं और है। असली ताकत है आत्मविश्वास।

जी हां, सेल्फ कॉन्फिडेंस क्योंकि अगर आप खुद पर विश्वास कर लेते हो तो आप नामुमकिन से नामुमकिन काम भी कर सकते हो लेकिन अगर आत्मविश्वास ही नहीं है तो आसान से आसान काम भी भारी लगने लगता है।

एक छोटे से गांव में राजू नाम का लड़का रहता था। उसका मन पढ़ाई में बहुत अच्छा नहीं था। खेलकूद में भी वह साधारण था। गांव के बच्चे अक्सर उसका मजाक उड़ाते। कोई कहता यह तो कमजोर है कोई कहता इससे कुछ नहीं होगा।

धीरे-धीरे यह बातें उसके दिल में घर कर गई और वह खुद भी मानने लगा कि शायद मै किसी काम का नहीं हूं। जब भी कोई प्रतियोगिता होती, वह दूर ही खड़ा रहता मन में हमेशा यही डर रहता कि मैं हार जाऊंगा और लोग मुझ पे हँसेंगे, लेकिन कहते हैं ना कि सही समय पर कही गई बात जिंदगी बदल सकत है।

एक दिन गांव में गुरुजी आए। उन्होंने0 बच्चों को समझाते हुए कहा जीत और हार से बड़ा होता है खुद पर भरोसा अगर तुम खुदको हार मान लोगे तो पूरी दुनिया तुम्हें कभी जीतने नहीं देगी यह शब्द सीधे राजू केदिल में उतर गए।

उसने सोचा कि मैं तो बिना कोशिश किए ही हार मान लेता हूं क्यों ना इस बार खुद को एक मौका दूं। कुछ ही दिनों बाद गांव में दौड़ की प्रतियोगिता होने वाली थी। सब बच्चों ने नाम लिखवाया लेकिन राजू चुप था।

जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरुरी है।

गुरुजी ने पूछा बेटा नाम क्यों नहीं लिखवाया ? राजू झिझकते हुए बोला गुरुजी मैं जीत नहीं सकता। गुरुजी मुस्कुराए और बोले बेटा जितना उतना जरूरी नहीं है, जरूरी है कोशिश करना। अगर तुम दौड़ोगे तो या तो जीतोगे या सीखोगे लेकिन अगर दौड़े ही नहीं तो जिंदगी भर दूसरों के पीछे रह जाओगे।

गुरुजी की बातों से राजू को हिम्मत मिली और उसने प्रतियोगिता में नाम लिखवा दिया। अब गांव वाले हैरान थे सब कह रहे थे यह तो पीछे ही रह जाएगा। प्रतियोगिता का दिन आया सब बच्चे लाइन में खड़े थे।

डोल नगाड़े बज रहे थे लोग चिल्ला रहे थे। स्टार्टिंग का इशारा हुआ और सब बच्चे दौड़ पड़े। शुरुआत में राजू पीछे रह गया लोग हंसने लगे। कोई बोला देखो यह तो पहले ही पीछे है लेकिन राजू ने इस बार ठान लिया था कि चाहे कुछ भी हो जा मैं रुकूंगा नहीं।

उसने खुद से कहा मैं कर सकता हूं। मैं रुकने वाला नहीं हूं उसके कदम धीरे-धीरे तेज होने लगे वह साँस फूलने के बावजूद दौड़ता रहा बीच में कई बार लगा कि अब रुक जाऊं लेकिन तभी गुरुजी के शब्द याद आ जाते खुद पर भरोसा रखो। और हर कदम पर उसका आत्मविश्वास बढ़ता गया धीरे-धीरे उसने एक-एक करके बच्चों को पीछे करना शुरू किया।

लोग चौंकने लगे जो बच्चा हमेशा सबसे पीछे रहता था, वही अब सबसे आगे बढ़ रहा था और अंत में सबको चौंकाते हुए राजू सबसे पहले फिनिश लाइन पर पहुंच गया। पूरा गांव तालियों से गूंज उठा लोग हैरान थे।

जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरुरी है।

सब एक दूसरे से कह रहे थे यह कैसे हो गया ? गुरुजी मुस्कुराए और बोले, “यह है आत्मविश्वास की ताकत।” आज राजू ने हमें सिखाया है कि जब इंसान खुद पर विश्वास कर लेता है तो दुनिया की कोई ताकत उसे रोक  नहीं सकती।

उस दिन से राजू की जिंदगी बदल गई। अब वह किसी भी काम को करने से पहले डरता नहीं था। उसे पता चल चुका था कि हारने से पहले हार मान लेना ही असली हार होती है।

दोस्तों यही आत्मविश्वास है। जब तक आप खुद पर भरोसा नहीं करोगे तब तक दुनिया भी आप पर भरोसा नहीं करेगी। याद रखो कोई भी बड़ा इंसान शुरुआत से ही बड़ा नहीं था हर किसी ने अपनी मंजिल आत्मविश्वास के दम पर ही पाई है।

आप सोचो अगर सचिन तेंदुलकर ने यह मान लिया होता कि मैं छोटा हूं मैं नहीं खेल पाऊंगा तो क्या वो क्रिकेट का भगवान कहलाता। अगर एपीजे अब्दुल कलाम ने यह सोच लिया होता कि गरीब परिवार से हूं तो क्या वह भारत का राष्ट्रपति बन पाते ?

उन्होंने खुद पर विश्वास किया और दुनिया ने उन्हें सलाम किया तो अब से  खुद से कहना शुरू करो मैं कर सकता हूं। छोटी-छोटी जीत को सेलिब्रेट करो। हर दिन कुछ नया सीखो और सबसे जरूरी कभी हार मानने से पहले कोशिश जरूर करो। याद रखो हारना बुरी बात नहीं है लेकिन कोशिश ना करना सबसे बड़ी हार होती है।

Read Previous Post

इंसान का व्यवहार काफी अहम होता है।

Filed Under: Motivation Tagged With: जीवन में आत्मविश्वास का होना बेहद जरुरी है।

Reader Interactions

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Primary Sidebar

Search Here

Calendar

December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov    

Categories

  • Education (6)
  • Entertainment (1)
  • Health (6)
  • Knowledge (4)
  • Motivation (19)
  • Sports (1)
  • Tech (2)

Recent Posts

  • धर्मेन्द्र जी के जीवन के बारे में कुछ जानकारी।
  • किसी भी मंत्र का उच्चारण 108 बार करना शुभ क्यों माना गया है?
  • भगवान को जिस तक जो पहुंचाना होता है उसे पहुंचा देता है।
  • राधा रानी की शरण लो सब ठीक हो जाएगा। प्रेमानंद जी महाराज।
  • बॉलीवुड की एक से बढकर एक फ़िल्में क्यों फ्लॉप हो रही है?

Recent Comments

  • धर्मेन्द्र जी के जीवन के बारे में कुछ जानकारी। - Gyan Kiya on किसी भी मंत्र का उच्चारण 108 बार करना शुभ क्यों माना गया है?
  • किसी भी मंत्र का उच्चारण 108 बार करना शुभ क्यों माना गया है? - Gyan Kiya on भगवान को जिस तक जो पहुंचाना होता है उसे पहुंचा देता है।
  • भगवान को जिस तक जो पहुंचाना होता है उसे पहुंचा देता है। - Gyan Kiya on राधा रानी की शरण लो सब ठीक हो जाएगा। प्रेमानंद जी महाराज।
  • JuliaTak on भगवान संकट में जरुर साथ देते हैं बस भरोसा होना चाहिए।
  • राधा रानी की शरण लो सब ठीक हो जाएगा। प्रेमानंद जी महाराज। - Gyan Kiya on प्रेमानंद जी महाराज का जीवन परिचय।

Copyright © 2025 Gyan Kiya